अयोध्या उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

अयोध्या।

अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यकतानुसार मौके पर ही पहुंच कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में उनका निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को समस्त नहरों एवं माइनरों में टेल तक कृषकों को फसलों की सिंचाई हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता एवं समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराते हुए, आइजीआरएस पोर्टल पर भी विस्तृत एवं स्पष्ट आख्या अपलोड करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारित किया गया। अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

जिले की अन्य तहसीलों में जनपद स्तरीय अधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतों को सुनकर यथा संभव मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर सहित अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago