
अयोध्या जिले के मया रेंज स्थित सिरसिंडा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक नर तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
वन विभाग अनुमान लगा रहा है कि यह तेंदुआ बस्ती के जंगलों से आया था। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। सिरसिंडा गांव के वन विभाग की टीम निगरानी करेंगी। क्योंकि विभाग का अंदेशा है कि नर तेंदुए के साथ मादा तेंदुआ आया होगा। सिरसिंडा गांव के रेलवे लाइन पर रात्रि एक बजे से सुबह पांच बजे के मध्य एक नर तेंदुआ ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सुबह तेंदुआ को पटरी के पास मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुआ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तीन डॉक्टरों की टीम तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम करेंगी। इसके बाद शव का पंचनामा कराकर शव को दफना दिया जाएगा।
डीएफओ ने बताया कि नर तेंदुआ मादा तेंदुए के साथ चले है। ऐसे में संभावना है कि इसके साथ मादा तेंदुआ भी रहा होगा। संभावना को देखते हुए सिरसिंडा गांव के पास केज लगाया जा रहा है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी कुछ स्थानों पर लगाए जाएंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More