hghhg - जल्द होगा महापौर सम्मेलन, सीएम ने जूम मीटिंग में दी बधाई।

जल्द होगा महापौर सम्मेलन, सीएम ने जूम मीटिंग में दी बधाई।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

जल्द होगा महापौर सम्मेलन, सीएम ने जूम मीटिंग में दी बधाई।

hghhg - जल्द होगा महापौर सम्मेलन, सीएम ने जूम मीटिंग में दी बधाई।

अयोध्या।
अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जूम मीटिंग के माध्यम से महापौर गिरीश पति त्रिपाठी से चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम ने स्वच्छता, पेयजल और सुविधाओं के मामले में अयोध्या को देश की सबसे उत्कृष्ट नगरी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर से हालचाल पूछा और पार्षदों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके बाद चर्चा नगर निगम की आय वृद्धि पर केंद्रित हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निकायों की आय टैक्स वसूली से ढाई गुना तक बढ़ी है, लेकिन आय के नए स्रोत विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर निगम अपनी खाली पड़ी जमीन का उपयोग मल्टी लेवल पार्किंग, शॉपिंग मॉल, होटल, सब्जी मंडी जैसी परियोजनाओं में कर सकता है, जिससे स्थायी आय के रास्ते खुलेंगे।

अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम ने एक मल्टी लेवल पार्किंग तैयार की है और अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा पांच मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया गया है, जिनसे अच्छी खासी आय हो रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर गिरीशपति त्रिपाठी सुझाव दिया कि अयोध्या में महापौर सम्मेलन आयोजित किया जाए, जिसमें नगर निगम की उपलब्धियों और योजनाओं को प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने अच्छे कार्य के लिए महापौर और पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, सुमित कुमार एवं पार्षद गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *