अयोध्या उत्तर प्रदेश

जन्मोत्सव की प्रतीक्षा में रामनाम से गुंजायमान अयोध्या।

जन्मोत्सव की प्रतीक्षा में रामनाम से गुंजायमान अयोध्या।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा तुलसी मंच पर आयोजित रामोत्सव में अवधी, भोजपुरी लोक भजनों और संस्कार गीतों की धूम रही। पीलीभीत से आए सतीश मिश्र और उनके दल ने जय जय गणपति देवा से गणेश वंदना की। इसके बाद मेरी झोपड़ी के भाग अब जाग जाएंगे, राम आएंगे, गाकर उन्होंने अयोध्या के उत्साह को व्यक्त किया। भूले ना तेरी सूरत सांवरी राम भजन के बाद कलाकार ने प्रभु के प्रति अपनी भक्ति समर्पित करते हुए भजन गाया। हनुमंत लाल की आराधना करते हुए हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार भजन गाया। हारमोनियम पर दिनेश शर्मा, ढोलक पर सतीश शर्मा, झांझ पर अवनीश और सह गायन में मुनीश और सनमीत सिंह ने साथ दिया।
प्रतापगढ़ से आई लोक गायिका लक्ष्मी देवी ने अपने साथी कलाकारों के साथ सबसे पहले प्रभु राम के आगमन में अवध में आए राजाराम भजन गाकर सभी को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। जन्मे हैं ललनवा दशरथ के आंगनवा, सोहर के बोल पर महिलाएं नृत्य करने लगी।
रामनगरी में नवरात्र के उल्लास को पचरा गाकर इन कलाकारों व्यक्त किया कहां से आवेली मईया। तबले पर विकास कुमार, सिंथेसाइजर पर ऋषभ कुमार आर्य, ऑक्टोपैड पर प्रीतम राज और सह गायन में पूजा और एकता ने साथ दिया। प्रतापगढ़ से आए राजवेणु और उनके साथियों ने गणपति वंदना से आरंभ किया।
सहगायक रूप के रूप में प्रभाकर पांडेय, कीबोर्ड पर सूरज, बैंजो पर गुड्डू, तबले पर अनिकेत, ढोलक पर आदर्श और पैड पर रिंकू ने संगत की। संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्रा ने किया।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago