
अयोध्या आम आदमी पार्टी ने बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती को संविधान व लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बाबा साहब की जयंती को लोकतंत्र व संविधान बचाओ दिवस रूप मनाया गया है।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि रविवार को शहर के बालदा स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र व संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान को बचाना है तो देश के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार तोड़फोड़ कर सरकार को बदला गया, वह संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। दिल्ली व पंजाब में भी लगातार यही करने की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव क्रमशः गुड़िया राईन व मोहित महाराज, जिला महासचिव सुनील मौर्य, गायत्री मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More