सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

जंगल में ले जाकर विवाहिता से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज-तीन हिरासत में ।

जंगल में ले जाकर विवाहिता से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज-तीन हिरासत में ।

सुलतानपुर।
सुलतानपुर जिले बीते 17 जून की देर शाम दो युवकों ने विवाहिता को घर में अकेली देख डरा-धमका कर बाइक पर बैठा जंगल में ले गए। जहां पहले से ही दो युवक मौजूद थे। आरोप है चारों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया। डरी-सहमी विवाहिता ने करीब माह भर बाद शुक्रवार को मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मिली  जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोसाईगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि 17 जून की शाम को वह घर पर अकेली थी। देर शाम करीब आठ बजे लालजी जायसवाल व गुलाबचंद्र मौर्या उसके घर पर आए। आरोप है कि उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। जंगल में पहले से ही रमन वर्मा और अनूप प्रजापति मौजूद थे। जंगल में बारी-बारी से लालजी जायसवाल, गुलाबचंद्र मौर्या व रमन वर्मा व अनूप ने महिला के साथ दुराचार किया। आरोप यह भी है कि आरोपितों ने जाति सूचक गालियां देने के साथ महिला को जान से मारने की धमकी दी।
घटना के करीब 25 दिन बाद महिला ने आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप, एससीएसटी व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago