गोसाईगंज - अयोध्या

चोरी की घटनाओं का पुलिस किया खुलासा, तीन गिरफ्तार।

चोरी की घटनाओं का पुलिस किया खुलासा, तीन गिरफ्तार।

गोसाईंगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस ने इलाके में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी किये गए लाखों के सामान को भी बरामद किया है।

गुरुवार को कोतवाली गोसाईंगंज में प्रेसवार्ता में एएसपी अरुणकुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली इलाके के सुजानपुर गांव में चोरों ने सर्वेश तिवारी के बन्द पडे़ मकान से चोरों ने एलईडी टीवी व 40 किलो सरसो को गायब कर दिया था। वही महबूबगंज बाजार में राजबीर मौर्य(लवकुश) की मोबाइल की दुकान ताला तोड़कर चोरों ने पन्द्रह मोबाइल,पावर बैंक सहित अन्य मोबाइल एसेसरीज व नगदी गायब कर दिया था। दोनो मामलों में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को केस दर्जकर चोरों को तलाश में जुटी हुई थी। बताया कि इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि कुछ लोग दो दो हजार रुपये में कीमती मोबाइल बेच रहे है।

सूचना पर हरकत में आई पुलिस टीम ने अभियुक्तों को भिटौरा स्थित कुटी के पास से दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सोनू पाल (पुत्र) राकेश पाल निवासी काजीपुर गाडर, गोसाईंगंज, शैलेन्द्र (पुत्र) शिवपूजन गौड़, त्रिभुवन (पुत्र) बुद्धूलाल विश्वकर्मा निवासी सुजानपुर,शेरवाघाट कोतवाली गोसाईंगंज अयोध्या के रूप में हुई। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी के 14 मोबाइल फोन, 2 पावर बैंक, मोबाइल डिस्प्ले, मोबाइल चार्जर, बैग,डाटा केबिल, लैम्प,  एलईडी टीवी,  20 किलो सरसो सहित 1850 रुपये नगद बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्तों का एक सुसंगठित गिरोह है जो आये दिन लूट,नकबजनी व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते है। अभियुक्त सोनूपाल पेशेवर मुजरिम है, जिसके खिलाफ अयोध्या व अम्बेडकरनगर के कई थानों में केस दर्ज है। सोनूपाल दो बार जेल भी जा चुका है और कोतवाली अयोध्या में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था। अभियुक्तों को चालान कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago