अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

चलती ट्रैक्टर से नीचे गिरा चालक, मौत, साथी घायल।

चलती ट्रैक्टर से नीचे गिरा चालक, मौत, साथी घायल।

 अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले में ट्रैक्टर ट्राली से मोरंग लेकर जा रहा चालक अचानक ट्रैक्टर से गिर गया जिससे उसकी ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला मे श्याम ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। जहां से मंगुराडिला गांव निवासी राजकेश ट्राली में मोरंग आदि लेकर रविवार सुबह बसखारी की तरफ जा रहा था। वह रुकुनपुर कासिमपुर जैसे पहुंचा तो चालक राजकेश अचानक ट्रैक्टर से गिर गया और इसकी चपेट में आ गया जिससे इसकी घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में चली गई जिस पर बैठा मजदूर राजन को चोटे आई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक के पास एक तीन वर्ष की पुत्री तथा पत्नी गर्भवती है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago