घर में सो रहे बच्चे को उठाकर भागा हत्यारोपी, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

घर में सो रहे बच्चे को उठाकर भागा हत्यारोपी, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा |

अयोध्या |

नाका क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को दौड़ाकर पकड़ा, मौके पर एकत्र लोगों ने युवक की पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग के निकट रहने वाले अभिषेक जायसवाल का दो वर्षीय पुत्र कार्तिक बुधवार को घर के भीतर चारपाई पर सोया था।
दूसरी पहर घर में घुसा एक युवक बच्चे को लेकर बाहर जाने लगा। माजरा देख पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू किया और पीछा करने लगा तो आसपास के लोगों की नजर बच्चे को ले जा रहे युवक पर पड़ी। लोगों ने दौड़ाकर युवक को नाका हनुमानगढ़ी के पास पकड़ लिया। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
आरोपी ने अपना नाम पता नरसिंह यादव पुत्र राम लखन यादव निवासी पांच नंबर चौराहा पूरे छत्ता थाना इनायतनगर बताया है। मुकदमे के सिलसिले में कचहरी गया था और रेलवे लाइन के किनारे होते हुए फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा। बच्चा सुंदर लगा इसलिए उठा लिया। बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा गया नरसिंह यादव अपनी पत्नी की हत्या में गिरफ्तार हुआ था। लगभग दो वर्ष बाद जमानत पर बाहर आया है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ज्यादा ठीक नहीं है। दो दिन पूर्व मिल्कीपुर क्षेत्र में कच्छा बनियान पहने घूम रहा था। सनकीपन के चलते ही उसने अपना बाल गजनी स्टाइल में करवा रखा है। क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर बच्चा चोरी का नामजद केस दर्ज किया गया है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

1 day ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

1 day ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

4 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

4 days ago