
ग्राम प्रधान को पुलिस ने भेजा जेल, कई माह से कर रहा था गोवंशों की तस्करी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र में गोवंश तस्करी में संलिप्त मलेथू खुर्द के ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बताते चलें कि इनायत नगर पुलिस ने बीते 25 जून को चार संदिग्ध लोगों को पारा ताजपुर गांव से महंगूपुर चमैला जाने वाले खड़ंजे पर बाग के किनारे से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें दिलशाद उर्फ कल्लू जगलर निवासी सुल्तानपुर, मुसीक (पुत्र) शहरेयार निवासी सुल्तानपुर, रोहित चौहान (पुत्र) राम भवन चौहान निवासी मलेथू खुर्द अयोध्या, रोहित कुमार (पुत्र) लोगई निवासी मलेथू खुर्द थाना इनायत नगर शामिल थे। पूछताछ में चारों लोगों ने आवारा गोवंशों को पकड़ कर ट्रक से लोड कर बाहर भेजने की बात बताई। पकड़े गए लोगों ने ग्राम प्रधान मलेथू खुर्द सुरजीत कोरी के संरक्षण में तथा उनके तस्करी में शामिल होने की बात भी बताई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपियों की पकड़ धड़ में जुटी थी।
प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि पशु तस्करी में संलिप्त आरोपी ग्राम प्रधान को पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More