अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीरामजन्मभूमि में लहराएगा 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज, आंधी-तूफान में भी रहेगा सुरक्षित।

श्रीरामजन्मभूमि में लहराएगा 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज, आंधी-तूफान में भी रहेगा सुरक्षित।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराममंदिर में अहमदाबाद से बनकर आया पूरी तरह पीतल से बना यह स्तंभ 44 फीट लंबा है। इसकी चौड़ाई 9.5 इंच है। वजन 55 क्विंटल है। इसके अलावा 20-20 फीट लंबे छह धर्मध्वज दंड और आए हैं। धर्म ध्वज 24 घंटे लहराता रहेगा।राममंदिर निर्माण के साथ शिखर पर स्थापित होने वाले कलश व धर्मध्वज को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है।
श्रीराममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर में 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज लहराएगा। इसके लिए विशेष धर्मध्वज दंड अहमदाबाद से निर्मित होकर आया है। तेज आंधी व तूफान में धर्मध्वज इधर-उधर न हिले, इसको लेकर इंजीनियर खास संरचना कर रहे हैं। यह धर्मध्वज अहमदाबाद की अंबिका इंजीनियरिंग कंपनी में बनकर तैयार हुआ है। यह कंपनी करीब आठ दशक से शास्त्रों के अनुसार धर्मध्वज दंड बनाती आ रही है। पूरी तरह पीतल से बना यह स्तंभ 44 फीट लंबा है। इसकी चौड़ाई 9.5 इंच है। वजन 55 क्विंटल है। इसके अलावा 20-20 फीट लंबे छह धर्मध्वज दंड और आए हैं।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर में ब्रह्मांड की भी ऊर्जा पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रकार का धर्मध्वज दंड निर्मित कराया गया है।
यह एक अनोखा एंटीना होता है, जो ब्रह्मांड की ऊर्जा को भगवान के गर्भगृह तक ले जाता है। श्रीराममंदिर में मुख्य ध्वज समेत सात ध्वज स्तंभ लगने हैं। मंदिर का शिखर 161 फीट है। शिखर के ऊपर पताका रहेगी। चूंकि धर्मध्वज दंड की लंबाई 44 फीट है, इसके ऊपर कई कलश लगेंगे, इसलिए धर्मध्वज दंड की कुल ऊंचाई 211 फीट हो जाएगी, जहां 24 घंटे धर्म ध्वजा लहराती रहेगी।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago