बीकापुर - अयोध्या

गोला बाजार खजुराहट रेलवे फाटक के बगल गांजे की बिक्री की चल रही अवैध दुकान।

गोला बाजार खजुराहट रेलवे फाटक के बगल गांजे की बिक्री की चल रही अवैध दुकान।

बीकापुर_अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र गोला बाजार खजुराहट के रेलवे फाटक के बगल के•के•ए•डी•इंटर कॉलेज के निकट मादक द्रव्य गांजे का अवैध कारोबार खूब जमकर फल फूल रहा है । जिसके मकड़जाल में फंसकर छात्र युवाओं की जिंदगी चौपट हो रही है। जहां एक और प्रदेश सरकार ने शिक्षण संस्थाओं की दीवारों पर धूम्रपान को लेकर बड़े-बड़े स्लोगन और जुर्माने का प्रावधान उल्लिखित करा दिया है वहीं दूसरी ओर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार रेलवे फाटक के निकट गुमटी पर हो रहा अवैध गांजे का अवैध कारोबार प्रदेश सरकार के उस दावे को ठेंगा दिखा रहा है।
बताते चलें कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के के के डी इंटर कॉलेज के पास एक चाय, पान की गुमटी पर अवैध गांजे का कारोबार खूब जमकर फल फूल रहा है।
इस अवैध कारोबार के चक्कर में फस कर तमाम छात्रों जिंदगियां चौपट हो रही हैं मात्र 5 ग्राम गांजा की पुड़िया की कीमत 80 से 100 रुपए तक कारोबारी युवक द्वारा वसूला जाता है।
देखने वाली बात यह है कि पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी क्या इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगा पाएंगे अथवा अपने मातहतों पर क्या कार्यवाही करेंगे। 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago