गोंडा में दिनदहाड़े जिम संचालक ने किया शिक्षिका का अपहरण

गोंडा में दिनदहाड़े जिम संचालक ने किया शिक्षिका का अपहरण

गोण्डा में शनिवार को दिनदहाड़े एक शिक्षिका का अपहरण हो गया। वह स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। शिक्षिका की मां ने नवाबगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला कस्बे के नया बाजार मोहल्ले का है। यहां की महिला ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी बेटी होलापुर काज़ी गांव स्थित सिराज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। वह शनिवार सुबह 8 बजे ई-रिक्शा से स्कूल के लिए निकली थी। उसके स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक भी थे।
रास्ते में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर फेरे होटल के आगे प्रशांत सिहं निवासी तुलसीपुर ने कार ई-रिक्शा के सामने लगा दी। इसके बाद उसकी बेटी को जबरदस्ती हाथ पकड़कर गाड़ी में खींच लिया और अयोध्या की ओर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी लड़की के साथ पढ़ाने जा रहे अन्य शिक्षकों ने दी।
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी कस्बे के संचरही मोहल्ले में जिम चलाता है। शिक्षिका जिम में व्यायाम करने जाती थी। लेकिन बीते दो माह से वह जिम जाना बंद कर दी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का फोन स्विच ऑफ जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago