गोंडा में इंद्र देवता के खिलाफ हुई शिकायत:भगवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, बारिश न होने से परेशान हैं किसान

गोंडा में इंद्र देवता के खिलाफ हुई शिकायत:भगवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, बारिश न होने से परेशान हैं किसान :

उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक नया मामला सामने आया है। यहां संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें तहसील स्तर के अधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स द्वारा शिकायत का अनोखा पत्र मिला। जिसमें उसने किसी आम व्यक्ति पर नहीं, बल्कि बारिश के देवता इंद्रदेव के खिलाफ शिकायत की है। दरअसल, गोंडा के कटरा बाजार झार ग्राम के रहने वाले सुमित कुमार यादव ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज को शिकायती आवेदन दिया है।
सुमित कुमार यादव ने आवेदन में लिखा है, “विगत कई माह से पानी नहीं गिर रहा है। जिससे जनमानस बहुत ही परेशान है। जीव-जंतुओं और खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। जिससे घर में रह रही औरतें और छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान हैं। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें”। अब सुमित कुमार के शिकायती पत्र को तहसीलदार करनैलगंज ने कार्रवाई के लिए आगे बढ़ा दिया है।
आपको बता दें कि गोंडा में अभी तक बारिश न होने की वजह से किसानों के चेहरे उतर चुके हैं, क्योंकि किसानों का मानना है कि जमीन के अंदर से पानी लेकर सिंचाई करने से फसल की लागत भी नहीं निकल पाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि प्रशासनिक अधिकारी शिकायतकर्ता के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर इंद्र देवता के खिलाफ कैसे कार्रवाई करेंगे। कैसे पीड़ित की समस्या का समाधान करेंगे। इस मामले को लेकर करनैलगंज के तहसीलदार के द्वारा प्रार्थी के प्रार्थना पत्र को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago