
गोंडा में दलित किशोरी से गैंगरेप का दूसरा आरोपी गिरफ्तार।
गोंडा।
गोंडा जिले की खोडारे पुलिस ने 15 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी तौफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करके तौफीक अहमद को जेल भेज खोडारे पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। आरोपी तौफीक अहमद ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था।
विरोध करने पर आरोपी तौफीक ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की थी। पीड़िता ने खोडारे थाने में तहरीर देकर आरोपी तौफीक और शादाब के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज, एससीएसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। खोडारे पुलिस ने आरोपी शादाब को पकड़कर कर जेल भेजकर दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी।
खोण्डारे थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी तौफीक अहमद ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की थी। कल ही शादाब को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आज तौफीक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More