
हंगामा करने के आठ आरोपी गिरफ्तार, नामजद आठ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के सहनवां चौराहा स्थित मेडीसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट, तोड़फोड़ व बलवा के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी आठ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। मेडीसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को सहनवां निवासी पूर्व सैनिक अब्दुल सलीम किडनी में संक्रमण होने पर इलाज के लिए गए थे। उस दौरान जल्दी दिखाने के चक्कर में मारपीट हो गई। बाद में काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा काटा। इस दौरान अस्पताल प्रबंधक ने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़, बलवा, लूट समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए।
मरीज पक्ष के लोगों ने भी अस्पताल के कर्मचारियों पर मारपीट समेत अन्य आरोप लगाए थे। लेकिन पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक की तहरीर पर 10 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने कई अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया। इस बीच दो नामजद आरोपी मो. अशरफ, अब्दुल सलमान के अलावा सीसीटीवी फुटेज से संज्ञान में आए, आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी का शनिवार को चालान करके जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर कई अन्य आरोपी भी चिह्नित हुए हैं। नामजद व चिह्नित हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More