अयोध्या उत्तर प्रदेश

गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान, बच्चों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प।

गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान, बच्चों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प।

अयोध्या।

अयोध्या स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में आयोजित अभियान में स्कूली बच्चों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर घाट परिसर की सफाई की।

जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे/जिला गंगा समिति) श्वेता साहू ने अभियान में शामिल स्कूली बच्चों को नदियों के पारिस्थितिक महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नदियां जीवनरेखा हैं और उनकी स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान के दौरान बच्चों ने नदी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। नगर निगम की सफाई टीम ने घाट परिसर की सफाई व्यवस्था में सहयोग किया। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अकील मसूद, सफाई निरीक्षक राकेश, सफाई नायक आनंद सहित टीम के कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता की।

सहायक वन प्रभाग की टीम तथा कैंटोनमेंट बोर्ड अयोध्या के शिवकुमार, राहुल, अनिल और अशोक ने भी सफाई अभियान में योगदान दिया। जिंगल बेल स्कूल की शिक्षिकाओं गुंजन और कामिनी तिवारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया।

अभियान में भारतीय वन्यजीव संस्थान से नीरज कुमार, जलज, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर विशाल कुमार, गंगा प्रहरी तथा स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। आयोजकों ने लोगों से घाटों और नदी क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक एवं अन्य कचरा नदी में न डालने की अपील की।

editor

Recent Posts

मतदाता सूची के अध्ययन के साथ बढ़ाएं जनसंपर्क।

मतदाता सूची के अध्ययन के साथ बढ़ाएं जनसंपर्क। अयोध्या। अयोध्या सर्किट हाउस सभागार में भाजपा… Read More

47 minutes ago

प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति।

प्रगति 50’ लागू, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगी गति। अयोध्या। अयोध्या जिले में शहरी… Read More

2 hours ago

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान।

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी ढंग से चलाएं स्वच्छता अभियान। अयोध्या। अयोध्या नगर… Read More

2 hours ago

डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा,स्वास्थ्य विभाग ने निजी ‘पब्लिक हॉस्पिटल’ किया सील।

डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा,स्वास्थ्य विभाग ने निजी 'पब्लिक हॉस्पिटल' किया सील।… Read More

2 hours ago

स्टेशन से छह वर्षीय बच्ची लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस।

स्टेशन से छह वर्षीय बच्ची लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस। अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे… Read More

7 hours ago