ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:11 AM IST

गुप्तार घाट पर चला: स्वच्छता अभियान, बच्चों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान, बच्चों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान, बच्चों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान, बच्चों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प।

Cleanliness drive held at Guptar Ghat children pledge to conserve the river - गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान, बच्चों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में आयोजित अभियान में स्कूली बच्चों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर घाट परिसर की सफाई की।

जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे/जिला गंगा समिति) श्वेता साहू ने अभियान में शामिल स्कूली बच्चों को नदियों के पारिस्थितिक महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नदियां जीवनरेखा हैं और उनकी स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अभियान के दौरान बच्चों ने नदी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। नगर निगम की सफाई टीम ने घाट परिसर की सफाई व्यवस्था में सहयोग किया। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अकील मसूद, सफाई निरीक्षक राकेश, सफाई नायक आनंद सहित टीम के कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता की।

सहायक वन प्रभाग की टीम तथा कैंटोनमेंट बोर्ड अयोध्या के शिवकुमार, राहुल, अनिल और अशोक ने भी सफाई अभियान में योगदान दिया। जिंगल बेल स्कूल की शिक्षिकाओं गुंजन और कामिनी तिवारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया।

अभियान में भारतीय वन्यजीव संस्थान से नीरज कुमार, जलज, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर विशाल कुमार, गंगा प्रहरी तथा स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। आयोजकों ने लोगों से घाटों और नदी क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक एवं अन्य कचरा नदी में न डालने की अपील की।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT