
इनायत नगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर-खजुराहट मार्ग पर ग्राम अछोरा में गन्ना लदी ट्राली पलट गई। जिसमें ट्राली के नीचे एक व्यक्ति दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन व ग्रामीणों के सहयोग से गन्ने को हटवा कर पीड़ित की जान बचाई।
बताया गया कि बुधवार को अपराहन करीब 3:30 बजे गन्ना मिल को जा रही गन्ना लदी ट्राली मिल्कीपुर खजुराहट मार्ग पर खड़भड़िया चौराहे के पास ग्राम अछोरा में पलट गई। ट्राली पलटते ही गुहार मची की गन्ना लदी ट्राली के नीचे तीन चार लोग दब गए हैं। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्रेन व ग्रामीणों की मदद से ट्राली और गन्ना हटवाया। जिसके नीचे ग्राम अछोरा मजरे बिजई का पुरवा निवासी बुधिराम विश्वकर्मा दब गए थे। इनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा इन्हें इलाज के लिए मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया है। मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि राहिल बुधराम का कुल्हा फैक्चर हो गया है तथा दाहिने पैर का घुटना भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है। वहीं इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चोटिल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More