
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले भर में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसके जरिए समाज में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई।
महाराजा निषादराज जयंती के बैनर तले भरतकुंड स्थित निषाद मंदिर पर स्वास्थ्य शिविर व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के संरक्षक व प्रयागराज के पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन निषाद के नेतृत्व में चिकित्सकों ने लोगों के मधुमेह, बीपी, हाइपरटेंशन आदि की जांच की और करीब तीन सौ लोगों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।
आयोजित सभा में डॉ. नानक सरन ने शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वरोजगार के साथ सामाजिक समरसता पर जोर दिया।
स्वयं सेवक संघ की ओर से बीकापुर नगर में मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में आरएसएस के सह जिला कार्यवाह आनंद सोनी ने कहा कि समाज से छुआछूत और रूढि़यों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है मकर संक्रांति। इस मौके पर नगर संघ चालक महेश, जिला प्रचारक सुधांशु, नगर प्रचारक अभिषेक, राज प्रताप आदि मौजूद रहे।
कोछा गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले 15 दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। मेले में सबसे बड़ा आकर्षण झूले हैं।मेले में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति बीकापुर पुलिस मुस्तैद दिखी।
दानवीर बाबा फतेहपुर कमासिन पकड़िया में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में भीटी ने भारूपुर को हराकर खिताब पर कब्जा किया। इस मौके पर जंग बहादुर वर्मा, दान बहादुर वर्मा, रिंकू पांडे, रंजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर रुदौली द्वारा कृष्णानंद संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामबाड़ी काशीपुर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग संघचालक गंगाबक्स सिंह, जिला संपर्क प्रमुख बृजेश वैश्य, नगर संघ चालक भीष्म नारायण, नगर कार्यवाह डॉ. उदयराज नगर आदि मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More