
अयोध्या में रामपथ के चौड़ीकरण के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना कोतवाली नगर के साहबगंज की है। नया-घाट से लेकर सहादत गंज तक 13 किलोमीटर लंबे राम पथ के लिए चौड़ी करण को लेकर दुकानों और मकानों का ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। इनमें अधिकांश जगहों पर लोग खुद मजूदर लगाकर अपने भवन तोड़ रहे हैं। इसी तरह कई जगहों पर मशीनों से भवन तोड़े जा रहे हैं।
बुधवार को साहबगंज जानकी मंदिर के पास दीवार तोड़ने के दौरान दीवार गिर गई और मजदूर उसके नीचे दब गया उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धर्मदेव सोनकर (60) के रूप में हुई है। राम पथ चौड़ीकरण के दौरान यह दूसरा हादसा है। एक माह पहले राम जन्म भूमि दर्शनमार्ग पर राम गुलेला के पास मजदूर की दबकर मौत हो गई थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More