3 साल की बेटी के साथ मां को जलाया, मायके का आरोप- पति कहता था जमीन मुझे दे दो, तुम्हारा लड़का पागल है वो क्या करेगा

3 साल की बेटी के साथ मां को जलाया, मायके का आरोप- पति कहता था जमीन मुझे दे दो, तुम्हारा लड़का पागल है वो क्या करेगा|

untitled4 1670764655 - 3 साल की बेटी के साथ मां को जलाया, मायके का आरोप- पति कहता था जमीन मुझे दे दो, तुम्हारा लड़का पागल है वो क्या करेगा

सुल्तानपुर|

जिले में एक महिला ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ खुद को आग लगा ली। बच्ची और मां का शव घर के आंगन में अधजला पड़ा था। मौके पर पहुंचे ससुराल के लोगों ने जब दरवाजा खोला, तो उनको इसका पता चला। उन्होंने पुलिस और मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में मृतका लक्ष्मी की मां बरफा देवी का कहना है कि उनकी बेटी और नातिन को दहेज के लालच में मार दिया गया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने भी सुसाइड का शिकायती पत्र दिया है। घर के बाकी लोग मौके से फरार हैं। मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
पीड़ित महिला ने रविवार सुबह करीब 8 बजे घटना को अंजाम दिया है। पति अरविंद चौरसिया का कहना है कि जब वह सुबह करीब 9 बजे खेत से घर पर वापस आया, तो पत्नी और बच्ची का शव पड़ा था। अरविंद के साथ उसके पिता चंद्रराम चौरसिया, मां राजकुमारी देवी और छोटा भाई गोलू चौरसिया भी खेत से साथ में वापस आए थे। मृतका लक्ष्मी की मां ने इन सभी पर दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया है।
मृतका लक्ष्मी की मां बरफा देवी का कहना है, ”मेरी बेटी की शादी 2018 में सुल्तानपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही उसको दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। हम लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले लालची थे। वे लोग लोग लगातार पैसे और जमीन की मांग किया करते थे। मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उसको मारते-पीटते थे। खाना तक नहीं देते थे।”
उन्होंने बताया, ”इन सब विवादों के बीच मेरी बेटी प्रेग्नेंट हो गई। तब हम लोगों को लगा कि मामला शांत हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बेटी होने के बाद से मेरी बेटी को और ज्यादा परेशान किया जाने लगा। मेरी नातिन को भी घर में कोई प्यार नहीं करता था। सब मेरी बेटी से घर छोड़ने को बोलते थे।”
”हम लोगों के पास लगभग 2 बीघा जमीन है। मेरा दामाद हमेशा मेरी बेटी से उस जमीन को उसके नाम करवाने की बात बोलता था। वह कहता था, तेरा भाई तो कम बुद्धि वाला है। वो उस जमीन का क्या करेगा? वो तुम हम लोगों को दे दो तो कुछ काम कर लें। इसके अलावा वो पैसे और दहेज भी मांगता था।”
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago