अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

कुंभ यात्रियों से भरी बस के चालक का चौराहे से सारे शाम अपहरण।

कुंभ यात्रियों से भरी बस के चालक का चौराहे से सारे शाम अपहरण।

बसखारी_अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाने से चंद कदम की दूरी पर मुख्य चौराहे से श्रद्धालुओं से भरी बस के चालक का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सारे शाम हुई इतनी बड़ी वारदात का चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को भनक भी नहीं लग पाई। वहीं चालक के अपहरण करने से बस मुख्य चौराहे पर खड़ी रही जिस कारण आवागमन भी अवरूद्ध रहा।

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग ,झारखंड से श्रद्धालुओं को महाकुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या व अयोध्या से काशी जा रही, बस जे एच 02 ए आर 0809 गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे के करीब जैसे ही बसखारी मुख्य चौराहे पर पहुंची, पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर सवार अज्ञात लोगों ने बस को ओवरटेक करते हुए चौराहे पर रोक दिया और बस की चाबी लेते हुए ड्राइवर मुकेश तिवारी को फॉर्च्यूनर में बैठाकर फरार हो गए। इतनी बड़ी वारदात की खबर चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी नहीं लग पाई। जबकि चंद कदम की दूरी पर थाना भी स्थित है।बस के सड़क पर खड़ी होने के कारण आवागमन भी अवरूद्ध हो गया। खबर प्रेषण तक बस उसी स्थान पर खड़ी रही। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो चल रहा है वही सही है। फॉर्च्यूनर में बैठा कर ले गए हैं तो अपहरण ही माना जाएगा।

कुंभ तीर्थ यात्रियों के बस में सवार होने की खबर सुनकर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। और श्रद्धालुओं को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देते हुए तत्काल जलपान एवं भोजन का प्रबंध करने मे जुट गए। श्रद्धालुओं के जलपान एवं भोजन की व्यवस्था में कई स्थानीय व्यापारी भी सहयोग करते देखे गए।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago