
जिले के थाना बाबा बाजार के बनमऊ जंगल में 26 दिसंबर को हुए किशोर सुभाष की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ये हत्या मृतक किशोर के बड़े भाई ने ही किया था। अवैध संबंध का किसी को पता न चले इसलिए सगे भाई ने ही हथौड़े से प्रहार कर छोटे भाई की हत्या किया था। पुलिस लाइन में शनिवार को एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी देहात अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि 26 दिसंबर को सुबह थाना क्षेत्र के बनमऊ जंगल में 14 वर्षीय सुभाष पुत्र राम मूरत का रक्तरंजित शव मिला था। प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस पंजीकृत कराया गया था। जिसके बाद सीओ रुदौली आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी मो. अरशद की टीम गठित कर जांच शुरू किया गया था। घटना के 12वें दिन शनिवार सुबह 8:20 बजे संयुक्त टीम ने मृतक के सगे भाई 19 वर्षीय विकास साहू को प्राथमिक विद्यालय बनमऊ के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी देहात अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पूछताछ में विकास ने बताया कि उसका गांव की ही एक युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गांव के निकट जंगल में वह दोनों आपत्तिजनक हाल में थे, इसी दौरान भैंस बांधने जा रहे छोटे भाई सुभाष ने देख लिया और सब को बता देने की धमकी दी। लाख समझाने-बुझाने के बाद नहीं माना तो सुभाष को बाडबंदी के लिए बड़े जंगल से लकड़ी लाने भेज घर वापस आया और हथौड़ा लेकर मौके पर पहुंचा। भाई सुभाष को लकड़ी लादने के लिए जैकेट उतार कंधे पर रखने को कहा जैसे ही उसने ऐसा किया तभी पीछे से सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जमीन पर नीचे गिरने के बाद तीन-चार वार कर हत्या कर दी और हथौड़े को नाले के कीचड़ में दबा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आलाकत्ल हथौड़ा और वारदात में पहना हुआ जैकेट बरामद किया है। आरोपी का चालान किया जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More