अयोध्या उत्तर प्रदेश

कार्तिक परिक्रमा में अभेद सुरक्षा कवच, पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी।

कार्तिक परिक्रमा में अभेद सुरक्षा कवच, पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी।

अयोध्या।
अयोध्या श्री राम नगरी होने वाले कार्तिक परिक्रमा एवं पूर्णिमा मेला को लेकर प्रशासन ने अभेद सुरक्षा कवच तैयार किया है। लाखों श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए परिक्रमा मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी के साथ पुलिस बल की तैनाती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।

अयोध्या एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा और मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, कोई भी श्रद्धालु असुविधा में न पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की परिक्रमा व्यवस्था में 2000 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 36 पुलिस उपाधीक्षक, 19 थाना प्रभारी, 100 निरीक्षक, 390 उपनिरीक्षक, 115 मुख्य आरक्षी (म0आर0), 1355 आरक्षी/मुख्य आरक्षी, 170 महिला आरक्षी, पीएसी की 6 सामान्य कंपनियां, 1 बाढ़ राहत कंपनी, तथा 1 आरएएफ कंपनी शामिल हैं।
परिक्रमा मार्ग, घाटों और मंदिरों पर विशेष निगरानी

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग, घाटों, मंदिरों और प्रमुख पड़ावों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने सेक्टरों में तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए अलग से पुलिस बल लगाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा। आवश्यकतानुसार राहत दलों और पीएसी कंपनियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

अयोध्या एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि इस बार की परिक्रमा सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धा के संतुलन की मिसाल बनेगी। पुलिस पूरी तरह तैयार है और श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की गई है।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago