अयोध्या उत्तर प्रदेश

कथावाचक पर दुष्कर्म व शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज।

कथावाचक पर दुष्कर्म व शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज।

 

अयोध्या।

अयोध्या जिले के कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के मलेथू गांव निवासी एक कथावाचक के खिलाफ बिहार की एक युवती ने दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण, जेवर हड़पने तथा धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

 पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार के सिवान जनपद निवासी युवती का आरोप है कि उसकी पहचान कथावाचक पवनदेव महाराज से एक कथा कार्यक्रम के दौरान हुई थी। आरोप है कि कथावाचक ने शादी का भरोसा देकर उसे अयोध्या बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि नाका हनुमानगढ़ी क्षेत्र स्थित एक मंदिर में विवाह कराने के बाद कुछ समय तक उसे अपने साथ रखा गया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। युवती ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर हड़पने का भी आरोप लगाया है।

वहीं, कथावाचक पवनदेव महाराज ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ धन उगाही के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवती के साथ उनका कोई ऐसा संबंध नहीं रहा है जैसा आरोपों में उल्लेख किया गया है।

मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब युवती के भाई बिहार के सिवान से बीकापुर पहुंचे और प्रेस वार्ता कर अपनी बहन के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी बहन द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं। उनका कहना था कि यदि कथित घटनाएं हुई होतीं तो उससे संबंधित गुमशुदगी या अन्य शिकायत कहीं न कहीं दर्ज होती। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन पूर्व में भी लोगों पर आरोप लगाकर धन उगाही का प्रयास करती रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पवनदेव महाराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं। आरोपों की सत्यता का निर्धारण पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago