अयोध्या उत्तर प्रदेश

कठपुतली के नृत्य व गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, तलवारबाजी ने मचाई धूम।

कठपुतली के नृत्य व गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, तलवारबाजी ने मचाई धूम।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में रामोत्सव के तहत रामकथा पार्क में चल रहे भक्तिपरक कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार शाम गुजरात के गरबा, महाराष्ट्र के तलवारबाजी और कठपुतली ने धूम मचा दी। नितिन कुमार साहू ने अपने दल के साथ कठपुतली के माध्यम से विश्वामित्र जी के यज्ञ की रक्षा करते हुए राम लक्ष्मण का असुरों के साथ युद्ध बेहद जीवंत रहा। वहीं गुजरात से आई महिला कलाकारों ने पारंपरिक गरबा खेलते हुए सर पर मिट्टी के घड़े रखकर तालियों की ताल पर नृत्य किया। महाराष्ट्र से आए शिवम मगदुम के नेतृत्व में कलाकारों ने अपने पारंपरिक लोक नृत्य मर्दानी खेल को बच्चों और महिलाओं के साथ प्रस्तुत किया।
गुजरात का डांडिया करके दीपक शर्मा के दल में मंच पर उल्लास का वातावरण रच दिया। रामायण गुरुकुल सोसाइटी लखनऊ की दिव्या उपाध्याय के दल ने जन्म प्रसंग को मंचित किया। लोक भजनों और गीतों द्वारा इन कलाकारो ने राम गाथा को पुष्प वाटिका, धनुष भंग और सीता जयमाल तक के दृश्यों को प्रस्तुत किया।
नोएडा से आई माया कुलश्रेष्ठ के दल ने राम नाम की महिमा और भगवान राम के बाल रूप को कथक नृत्य शैली के प्रस्तुत किया। लखनऊ से आए आदर्श राम लीला समिति ने सीता स्वयंवर के दृश्य को पारंपरिक रामलीला शैली में प्रस्तुत किया। संचालन उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया।
editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago