ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 08:35 PM IST

कठपुतली के नृत्य व: गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, तलवारबाजी ने मचाई धूम।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
कठपुतली के नृत्य व गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, तलवारबाजी ने मचाई धूम।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: कठपुतली के नृत्य व गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, तलवारबाजी ने मचाई धूम।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
कठपुतली के नृत्य व गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, तलवारबाजी ने मचाई धूम।
ramlila - कठपुतली के नृत्य व गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, तलवारबाजी ने मचाई धूम।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में रामोत्सव के तहत रामकथा पार्क में चल रहे भक्तिपरक कार्यक्रमों के क्रम में मंगलवार शाम गुजरात के गरबा, महाराष्ट्र के तलवारबाजी और कठपुतली ने धूम मचा दी। नितिन कुमार साहू ने अपने दल के साथ कठपुतली के माध्यम से विश्वामित्र जी के यज्ञ की रक्षा करते हुए राम लक्ष्मण का असुरों के साथ युद्ध बेहद जीवंत रहा। वहीं गुजरात से आई महिला कलाकारों ने पारंपरिक गरबा खेलते हुए सर पर मिट्टी के घड़े रखकर तालियों की ताल पर नृत्य किया। महाराष्ट्र से आए शिवम मगदुम के नेतृत्व में कलाकारों ने अपने पारंपरिक लोक नृत्य मर्दानी खेल को बच्चों और महिलाओं के साथ प्रस्तुत किया।
danaa - कठपुतली के नृत्य व गरबे की धुन पर हुई रामस्तुति, तलवारबाजी ने मचाई धूम।
गुजरात का डांडिया करके दीपक शर्मा के दल में मंच पर उल्लास का वातावरण रच दिया। रामायण गुरुकुल सोसाइटी लखनऊ की दिव्या उपाध्याय के दल ने जन्म प्रसंग को मंचित किया। लोक भजनों और गीतों द्वारा इन कलाकारो ने राम गाथा को पुष्प वाटिका, धनुष भंग और सीता जयमाल तक के दृश्यों को प्रस्तुत किया।
नोएडा से आई माया कुलश्रेष्ठ के दल ने राम नाम की महिमा और भगवान राम के बाल रूप को कथक नृत्य शैली के प्रस्तुत किया। लखनऊ से आए आदर्श राम लीला समिति ने सीता स्वयंवर के दृश्य को पारंपरिक रामलीला शैली में प्रस्तुत किया। संचालन उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने किया।
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT