लखनऊ

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, दुघर्टना में बाद दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर।

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, दुघर्टना में बाद दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर।
लखनऊ।
लखनऊ इंटौजा थानाक्षेत्र लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात गलत दिशा से आ रही, आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बट गया और उसका अगला हिस्सा बस मे फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव के मुताबिक, क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी अरुण शनिवार रात गलत दिशा में ट्रैक्टर ट्राली में आलू लादकर मिश्रा कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इटौंजा फ्लाईओवर से उतरते समय मेरी गार्डन ढाबे के सामने दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अलग होकर बस में फंस कर 50 मीटर घिसटता चला गया। हादसे में चालक अरुण हेड इंजरी के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके साथ में बैठे बीनू और रविंद्र को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरुण को इटौंजा राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर अरुण को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उनकी हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago