
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में बुधवार को विधायक डॉ अमित सिंह चौहान व सीएचसी अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र में तैनात बीस कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को विभाग की ओर से मिले लैपटॉप का वितरण किया।
विधायक अमित कुमार सिंह ने सीएचसी बीकापुर को अल्ट्रासाउंड मशीन और हेल्थ एटीएम देने की बात कहते हुए कहा कि और किसी प्रकार की कोई आवश्यकता होगी या कोई मशीन लगानी होगी तो अवश्य बताएं जिससे सीएससी को अच्छी तरह से डिवेलप किया जा सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन टेली कंसल्टेशन करते हुए उनके क्षेत्र में आने वाले समस्त मरीजों का ऑनलाइन कंसल्टेशन कराया जाएगा। इससे विभिन्न प्रकार की सूचनाएं ऑनलाइन पोर्टल पर फिड किए जाएंगे उपकरण से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर हर मरीज की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएंगे उसी के आधार पर ज्यादा से ज्यादा इलाज ग्रामीण स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना, इंद्रसेन सिंह, रमेश सिंह, भरत जी श्रीवास्तव, शैलेन्द्र पान्डेय मोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More