मशहूर टीवी एंकर दीपक चौरसिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर जमानती वारंट जारी।

मशहूर टीवी एंकर दीपक चौरसिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर जमानती वारंट जारी।

नईदिल्ली ।

मशहूर टीवी पत्रकार और एंकर दीपक चौरसिया के खिलाफ एक और गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। चौरसिया पर साल 2013 में 10 वर्षीय नाबालिग और उसके परिवार का कथित तौर पर अश्लील और एडिटेड वीडियो ऑन एयर चलाने का आरोप है। इसी मामले में दीपक चौरसिया को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

दीपक चौरसिया के वकील ने हवाला दिया कि उसी दिन पहले से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इंटरव्यू शेड्यूल था, जिसकी वजह से वो कोर्ट नहीं आ पाए। हालांकि गुरुग्राम के एडिशनल सेशन जज शशि चौहान ने चौरसिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

दीपक चौरसिया के एडवोकेट ने न्यायालय में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए आवेदन लगाया, लेकिन कोर्ट ने नोट किया कि एप्लीकेशन के साथ चौरसिया या उनके एडवोकेट का कोई एफिडेविट नहीं था। इसके अलावा न्यायालय में व्यक्तिगत पेशी से छूट से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट्री प्रूफ भी नहीं था। वकील ने कहा कि दीपक चौरसिया जानबूझकर कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए, बल्कि उन्हें योगी सीएम का इंटरव्यू करना था।   वकील ने यूपी सीएम के अफसर की तरफ से इस संबंध में भेजा पत्र भी दिखाया, लेकिन कोर्ट ने नोट किया कि वह पत्र चौरसिया के नाम संबोधित नहीं था। इसके अलावा दीपक चौरसिया के वकील ने यूपी सरकार का जो पत्र कोर्ट में पेश किया वह कॉन्फिडेंशियल यानी गोपनीय था। न्यायालय ने इस पर भी तीखी आपत्ति जताई और कहा कि जो पत्र गोपनीय था, उसको न्यायालय में कैसे पेश किया गया।दूसरी तरफ अभियोजन पक्ष के वकील ने दलील दी कि दीपक चौरसिया उस दिन भी न्यायालय में पेश नहीं हुए थे जिस दिन मामला दर्ज हुआ था क्‍योंकि जानबूझकर सुनवाई में देरी करना चाहते हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने दीपक चौरसिया का बेल बॉन्ड और श्योरिटी बॉन्ड कैंसिल कर दिया। आपको बता दें कि दीपक चौरसिया के खिलाफ यह दूसरा वारंट है। इससे पहले 28 अक्टूबर को उन्हें कोर्ट में पेश होना था, लेकिन हेल्थ ईशू का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे। तब भी कोई दस्तावेज नहीं सौंपा था इसीलिये वारंट जारी हुआ था।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago