राममंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी पत्नी समेत गिरफ्तार।

राममंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोपी पत्नी समेत गिरफ्तार।

अयोध्या ।

राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी सहित गिरफ्तार कर लिया। राम जन्मभूमि पुलिस ने बताया कि राम जन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दंपति को अयोध्या पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार गया है।   पुलिस ने बताया कि गर्लफ्रेंड के भाई को फसाने की नियत से अभियुक्त ने राम जन्म भूमि को उड़ाने की धमकी दी थी। नेट कॉलिंग के जरिए अयोध्या निवासी मनोज कुमार के फोन पर 2 फरवरी को धमकी दी थी। कॉल ट्रेस के दरमियान यह खुलासा हआ। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई को फसाने की नियत से रामलला को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। नेट कॉलिंग करके खुद को दिल्ली का निवासी बताया था।    पुलिस ने धमकी देने वाले अनिल रामदास घोड़के उर्फ बाबा जान मूसा उर्फ सैटर्न राहेल, सहअभियुक्त विद्याशंकर धोत्रे उर्फ जार्ड संतन शाणी एश्वेरा उर्फ आयरन सैटर्न हेल पत्नी अनिल रामदास घोड़से निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन लैपटॉप, दो कुरान,दो मुसलमानी टोपी, आधार कार्ड ,पैन कार्ड,एटीएम कार्ड चेक बुक,बर्थ सर्टिफिकेट, इलेक्शन कमिशन के सादा फॉर्म, संशोधित आधार कार्ड, ताबीज माला समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपियों ने राम जन्म भूमि के साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago