अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवैध प्लाटिंग पर ADA सख्त, जेसीबी से ध्वस्त किये निर्माण।

अवैध प्लाटिंग पर ADA सख्त, जेसीबी से ध्वस्त किये निर्माण।

अयोध्या।

अयोध्या अवैध प्लाटिंग को लेकर बुधवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय के निर्देश पर तीन क्षेत्रों में अभियान चला कर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि बुधवार को जारी सूचना में प्राधिकरण द्वारा खुद स्वीकार किया गया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार अवैध प्लाटिंग हो रही है। चेतावनी के बाद भी बिना ले-आउट पास कराए निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण ने कहा कि अवैध प्लाटिंग से अनियोजित शहर का विकास होता है। जिसके फलस्वरूप बाद में जनता को भारी असुविधा होती है। इसे देखते हुए उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सचिव सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में  प्राधिकरण की प्रर्वतन टीम द्वारा पुलिस बल के साथ अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई। जिससे तहत मऊयदुवंशपुर पलिया शाहबदी, मऊ शिवाला एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण सचिव ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों से अनुरोध है कि भूमि का क्रय विक्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित करले कि स्थल का अयोध्या विकास प्राधिकरण से ले-आउट पास है अथवा नहीं ? जिससे बाद में आम जन को प्रतिकूल स्थिति का सामना न करना पड़े।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago