
अयोध्या श्रीराम नगरी में रेलवे पुलिस के एडीजी ने मातहतों के साथ अयोध्या जंक्शन स्थित नए स्टेशन भवन, समेत कार्यक्रम स्थल व आसपास का बारीकी से जायजा लिया है और जरूरी हिदायत दी है। आज जनपद पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक राजकीय रेलवे पुलिस जय नरायन सिंह ने अयोध्या जंक्शन पहुंच नए स्टेशन भवन परिसर स्थित पूरे प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया,पार्किंग,स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्गों समेत चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया।
उनके साथ में आए पुलिस अधीक्षक रेलवे देव रंजन वर्मा से प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था, जिला पुलिस और प्रशासन से समन्वय आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली तथा ट्रेनों समेत पूरे परिसर की जाँच व तलाशी कराने और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चाक-चौबंद सुरक्षा की हिदायत दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने संसाधनों समेत फ़ोर्स की डिमांड की थी, जिसमें से मुरादाबाद ज़ोन से आवंटित फ़ोर्स जनपद पहुँच गई है, जबकि प्रयागराज ज़ोन से आवंटित फ़ोर्स के देर रात तक पहुँच जाने की उम्मीद है।
जीआरपी अयोध्या कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि एडीजी रेलवे के निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ अनुभाग विकास पांडेय समेत जीआरपी के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। एडीजी ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफार्म, ट्रेन व पार्किंग समेत पूरे रेलवे परिसर में सघन जाँच व तलाशी कराने और सख्त सुरक्षा का निर्देश दिया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More