
एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी का पूर्व कर्मी गिरफ्तार।
अयोध्या।
नगर कोतवाली पुलिस ने गुलाबबाड़ी मैदान के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 14 लाख 20 हजार रुपये तथा चाबी समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार युवक एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी का पूर्व कर्मचारी है।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के गोदौली मऊयदुवंशपुर निवासी रोहित मौर्या को गुलाबबाड़ी मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नरेंद्र देव रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में छिपाकर रखा गया 14 लाख 20 हजार रुपये, एटीएम मशीन का लॉक खोलने की चाबी, ब्लैंक एटीएम तथा एटीएम खोलने के लिए पासवर्ड जनरेट करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह सीएमएस कंपनी में कर्मचारी था। 12 जनवरी को अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड स्थित एसबीआई एटीएम से लॉक खोल 7 लाख 23 हजार 500 रुपये चोरी किया था। जिसकी रिपोर्ट ब्रांच मैनेजर अभिलाष गुप्ता ने 18 जनवरी को रामजन्मभूमि थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में नगर कोतवाली में बरामदगी की धारा में नामजद केस दर्ज करवा आरोपी का चालान किया गया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More