
जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हुई थी। परिवार वालों ने वसूली के लिये पुलिस पर खदेड़ने का आरोप लगाया था। इसके बाद कोतवाली प्रभारी, दरोगा व दो सिपाहियों और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आज एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। कादीपुर के अटरा राईबीगो में जगन्नाथ सिंह के घर रहने वाला उनका साला अंकुश सिंह गत सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली पर चिलबिल की जलौनी लकड़ी लादकर घर जा रहा था। आरोप है कि दरोगा अखिलेश सिंह, सिपाही जितेंद्र, दानिश आदि ने रास्ते में धर्म कांटा के पास अंकुश को रोका। सिपाहियों ने उससे रुपए की मांग की। अंकुश ने रुपए देने से जब मना कर दिया तो सिपाही खुद ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर थाने ले जा रहे थे। पुलिस ने अंकुश और दो मजदूरों को ट्रैक्टर के बोनट पर बैठाया था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और अंकुश की दबकर मौत हो गई थी। दोनों मजदूर भी मामूली जख्मी हो गए थे। उमाशंकर सिंह की तहरीर पर कादीपुर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, दरोगा अखिलेश सिंह, सिपाही दानिश, जितेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का केस दर्ज किया था। चार दिन बाद एसपी सोमेन वर्मा ने इंस्पेक्टर, दरोगा व दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए चांदा प्रभारी रवि कुमार सिंह को कादीपुर का कोतवाल बनाया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More