
एआई कैमरों से होगी दीपोत्सव की निगरानी।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी मे होने वाले दीपोत्सव 2025 में इस बार अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली लागू की जा रही है। महाकुंभ की तर्ज पर प्रशासन ने पूरे आयोजन क्षेत्र में 11 एआई कैमरे लगाए हैं, जो रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे। लता चौक, धर्म पथ, राम पथ और राम की पैड़ी जैसे प्रमुख स्थलों पर स्थापित ये कैमरे लगातार भीड़ पर नजर रखेंगे। ये न केवल लोगों की संख्या का आकलन (हेड काउंट) करेंगे, बल्कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान भी कर सकेंगे। भीड़ अधिक होने पर कैमरे से तत्काल अलर्ट जारी होगा, जिससे मौके पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।
जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि दीपोत्सव में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह प्रणाली उपयोगी साबित होगी। सभी कैमरों की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है और इन्हें एक्टिव मोड में रखा गया है। प्रशासन के नियंत्रण कक्ष में कैमरों से प्राप्त आंकड़ों की रियल टाइम रिपोर्टिंग होगी।
यह तकनीक सुरक्षा, अनुशासन और भीड़ नियंत्रण तीनों दृष्टियों से मददगार मानी जा रही है। आयोजन क्षेत्र में एआई कैमरों के प्रयोग से दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और वैज्ञानिक तरीके से संचालित की जा सकेगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More