इलेक्ट्रिक स्कूटी के शो रूम में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख।

इलेक्ट्रिक स्कूटी के शो रूम में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख।

फेसबुक फोटो।

बीकापुर _अयोध्या।

बीकापुर में बधुवार को शेरपुर पारा बाजार में प्रतिष्ठित शिव अनन्या मोटर्स में लापरवाही तबाही का सबब बन गया। इलेक्ट्रॉनिक वाहन के थोक विक्रेता शिव अनन्या मोटर्स के शोरूम में बीती रात बैटरी को चार्ज पर लगाना उस समय महंगा पड़ गया, जब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह शोरूम को खोलते ही जब अंदर काले धुंए का गुबार दिखाई दिया और जब तक किसी की समझ में कुछ भी आता तब तक आग का तांडव शुरू हो चुका था। हो हल्ला मचने पर स्थानीय  लोगों और पुलिस, फायर दस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत करके किसी तरह आपको तो काबू में पा लिया। मगर बड़ी तबाही को ना रोक पाए।

#image_title

  इस  अग्निकांड में जहां एक और दर्जनों इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां जलकर राख हो गई वहीं दूसरी ओर शोरूम में मौजूद अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गए। अच्छी बात इतनी रही कि लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी बड़ी घटना होते होते बच गई फिर भी शोरूम के प्रोपराइटर की माने तो करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

editor

Recent Posts

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

1 hour ago

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

3 days ago