
इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर अनिरुद्ध मुनि पांडेय दर्दनाक मौत।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडोली रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक रेल हादसे में 62 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की शिनाख्त गोसाईंगंज क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासी अनिरुद्ध मुनि पांडेय (62) वर्ष , (पुत्र) रामकृपाल पांडेय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनिरुद्ध मुनि पांडेय बैंक में मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार सुबह वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकले थे। इसके कुछ ही देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि टंडोली रेलवे क्रॉसिंग के पास डाउन ट्रैक से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों का भारी जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की।
सीओ सदर सतीश चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और दुर्घटना के सही कारणों व परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
(फोटो काल्पनिक है)
दीपोत्सव 2026 में जलेंगे करीब 30 लाख दीप, 2100 ड्रोन का मेगा शो बनेगा मुख्य… Read More
सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत। अयोध्या।… Read More
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 74 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर… Read More
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More