आस्था का प्रतीक है गहनागदेव मंदिर ,सर्प दंश से पीडित हजारों लोगोें को मिलता है जीवनदान

आस्था का प्रतीक है गहनागदेव मंदिर ,सर्प दंश से पीडित हजारों लोगोें को मिलता है जीवनदान

अमानीगंज अयोध्या
जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित नागपीठ पौराणिक स्थल गहनाग मंदिर पर लोगों के आस्था और विश्वास लोगो की आस्था का वह केन्द्र है जहां प्रतिवर्ष हजारो सर्पदंश पीडित लोगों को जीवन दान मिलता है ,सदियों से श्रावण मास की नागपंचमी को लगने वाला गहनाग मेला आज भी प्रासंगिक बना हुआ है। आस-पास के आधा दर्जन जिलों के श्रद्धालु बाबा गहनागके मंदिर पर घर की सुख शांति के लिए मन्नतें मांगने आते हैं।
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी से शुरू होने वाला गहनाग मेला पंचमी के बाद पडने वाले सोमवार को अपने शबाव पर होता है फैजाबाद शहर से 42 किमी दूर मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज विकासखण्ड के गहनाग गांव में स्थित मंदिर के
विषय में ज्ञात पौराणिक जानकारी के अनुसार यह मंदिर मुगलकालीन लखोरी ईटों से पंवार वंश के क्षत्रिय राजाओं ने बनवाया था जिनके ये कुलदेवता बताए जाते हैं ऐसा बताया जाता है कि नाग पंचमी के दिन यहां श्रद्वालुओं को नाग देवता स्वयं दर्शन देते हैं, अयोध्या सुल्तानपुर अमेठी बाराबंकी गोंडा बस्ती अंबेडकरनगर आदि जनपदों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में नाग देवता का दर्शन करने आते हैं पूजा शुरु होने से पहले पंवार वंश के परिजनाें द्वारा आज भी मंदिर पर पूजा पाठ की परंपरा चली आ रही है मंदिर परिसर में स्थित कुएं के जल से मंत्रोच्चारण के साथ सर्पदंश से पीड़ित लोगों को बड़ा लाभ होता है मंदिर के पुजारी राम बिहारी तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में सर्पदंश से पीड़ित लोग यहां से स्वास्थ्य लाभ लेकर जाते हैं अचेत अवस्था में आए हुए लोग भी यहां से खुशी-खुशी अपने घर ठीक होकर जाते हैं नाग पंचमी के बाद पडने वाले सोमवार को मेला अपने शबाब पर होता है मेले से श्रद्धालु प्रसाद के रूप में सरसों राई अपने घरों पर ले जाते हैं और उसे घर के चारों तरफ छिटक देते हैं ऐसा कहा जाता है कि नागदेव से मिलने वाली राई सरसों के प्रभाव से छिटकी गयी सरसो केउस क्षेत्र मेंसांप नहीं निकलते हैं!
सावन माह में लगने वाले इस मेले की व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात रहता है थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेले में आसपास के थानों की फोर्स के अलावा एनडीआरएफ बज्र वाहन एनडी आर एफ पीएससी के जवान तैनात किए जाते हैं सतना पुर रामनगर चौराहा तथा अन्य मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर भारी वाहनों को रोक दिया जाता है
मेला प्रबंध समिति की ओर से बात करते हुए मंदिर के पुजारी राम बिहारी तिवारी ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है तथा साफ सफाई की व्यवस्था सुचारु रुप से की जा रही है
                                                                                                                                         जय गहनाग महराज
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago