पुलिस ने शहर के एक मसाज सेंटर पर मारा छापा, मचा हड़कंप

पुलिस ने शहर के एक मसाज सेंटर पर मारा छापा, मचा हड़कंप |

शहर में मसाज सेंटर/पार्लर में अनैतिक गतिविधि की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के इस छापे को लेकर सेंटर पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी फोर्स देख सकते में आ गए और तरह तरह की चर्चा करने लगे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी अपने होंठ सी रखे हैं। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने छापे की पुष्टि तो की लेकिन ब्योरे से इंकार किया। उन्होंने बताया कि अभी पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार रिकाबगंज स्थित एक नामी मसाज सेंटर/पार्लर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर सेंटर पर पहुंची पुलिस ने महिला और पुरुष सिपाहियों के साथ छापे की कार्रवाई की। सूत्रों की मानें तो तो छापे के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। बताया जा रहा है कि एक महिला और पुरुष से पूछताछ भी की गई है। दोनों पुलिस हिरासत में बताए जा रहे हैं।
मसाज सेंटर पर छापे की सूचना पूरे शहर में फैल गई। लोग इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। हालांकि कोतवाल नगर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने यह जरूर कहा कि छापा मारा गया था। उन्होंने कहा कि मसाज सेंटर शहर के किस क्षेत्र में है इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती है। फिलहाल छापे को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।
editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

1 week ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

1 week ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago