उप संभागीय अधिकारी कार्यालय में तैनात आरटीओ प्रवर्तन के वाहन चालक द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों से अवैध वसूली किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मन बढ़ और बेअंदाज वाहन चालक वाहन स्वामियों की जेब पर चेकिंग के दौरान कागज पूरा ना होने का हवाला देते हुए डाका डालने का काम कर रहा है। और अधिकारी है कि शिकायतों एवं फजीहतो के बावजूद भी अपने उक्त चहेते वाहन चालक पर कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं।
बताते चलें कि बाराबंकी से अयोध्या की ओर जा रहे पिकअप वाहन से अवैध वसूली में आरटीओ प्रवर्तन के वाहन चालक का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें आरटीओ का वाहन चालक चेकिंग के नाम पर किसी युवक से रुपये लेता दिखाई दिया था।
आरोप है कि प्रवर्तन ड्राइवर ने कहा कि कागज पूरे नहीं हैं, इसलिए गाड़ी आगे नहीं जा सकती। पिकअप ड्राइवर के मुताबिक गाड़ी के कागज पूरे थे, लेकिन प्रवर्तन ड्राइवर रिश्वत की डिमांड कर रहा था। यह वीडियो ड्राइवर की साथी ने अपने मोबाइल में बना लिया था।
मामले को ऑनलाइन समाचार अयोध्या द्वारा प्रमुखता से उजागर किया गया जिसके बावजूद भी आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध कोई भी प्रभावी विभागीय कार्यवाही नहीं हो सकी। अब विभागीय उच्चाधिकारी अपने मातहत वाहन चालक पर मेहरबान हो गए हैं।
बताते चलें कि आईटीओ प्रवर्तन का वाहन चालक अत्यंत बेअंदाज किस्म का है। जिसको आगे कर आरटीओ प्रवर्तन चेकिंग के नाम पर वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों से अवैध वसूली करवाते हैं। सरेराह लोगों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचारियोंं पर पूरी तरह सेे नकेल करने में जुटी योगी सरकार का भी खौफ परिवहन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कतई नहीं रह गया है।
सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More
कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More