मिल्कीपुर-अयोध्या

आकाशीय  बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत।

आकाशीय  बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में ताजपुर मजरे टिकटी गांव में खलिहान में भूसा इकट्ठा करते समय बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान धनीराम रैदास की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी एवं खंडासा चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के आधार पर ताजपुर टिकटी गांव निवासी किसान धनीराम सोमवार को अपने खेत पर काम करने गया था। जहां वह अपने खेतों में बनाए गए खलिहान में पड़े भूसे को इकट्ठा कर रहा था। अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से दोपहर करीब 2 बजे के आसपास तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। किसान भूसा छोड़कर भीगने से बचने हेतु भागने लगा। अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर प्रभारी क्षेत्रीय लेखपाल रामसूरत चौहान तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों एवं खंडासा पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार श्वेताभ सिंह, चौकी प्रभारी शैलेश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। हालांकि मृतक के परिजन वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। वह मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से शव का पोस्टमॉर्टम न कराए जाने की बात कहा।

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

7 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago