
#image_title
अयोध्या के रायगंज स्थित नरसिंह मंदिर के पुजारी रामशंकर दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुजारी का शव मंदिर में खूंटी से लटका मिला है। मंदिर के विवाद को लेकर 18 अगस्त को भोर में बमबाजी की गई थी। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। बमबाजी के बाद से मंदिर के महंत रामशरण दास भी गायब हैं। इसी दौरान सोमवार को मंदिर के पुजारी का शव लटका मिला। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुजारी नशे का आदी था, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली है। वह रविवार शाम मंदिर के पास स्थित रायगंज पुलिस चौकी की ओर से टहलते हुए गया था। मंदिर के लोगों ने सोमवार सुबह 9 बजे तक जब पुजारी को नहीं देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ अयोध्या एसके गौतम, कोतवाल मनोज शर्मा पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में मंदिर के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर खूंटी पर पुजारी का शव लटका था।
पुजारी की हत्या या फिर आत्महत्या की पड़ताल में पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक, मंदिर पर कब्जेदारी की नियत रखने वाले बदमाशों का नाम लेकर पुजारी ने पहले ही अपनी मौत की आशंका जताई थी। मृतक पुजारी राम शंकर दास ने कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर अयोध्या के कई बदमाशों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More