
अवैध संबंधों के शक में पति ने किया पत्नी की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में पोल्ट्री फॉर्म कर्मी ने अपनों पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को कुएं में छुपा दिया। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने जुर्म भी कबूल लिया है।
कोतवाली पुलिस को पोल्ट्री फॉर्म संचालक वसीम खान ने सूचना दी कि उसकी फॉर्म में उछाह पाली गांव के दंपति काम करते थे। 2 दिन पहले पत्नी लापता हो गई थी। अब पति भी गायब हो गया है।
मिली जानकारी मिलने के बाद थाना कोतवाली इनायत नगर के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने उछाह पाली गांव पहुंचकर जांच शुरू की। लापता पति-पत्नी की खोज में पुलिस टीम जुट गई। काफी कोशिश प्रयास के बाद पुलिस ने पति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में छुपाने की बात कबूल किया है।
आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया है कि पत्नी का दूसरे व्यक्ति से संबंध होने की मुझे शंका थी। जिसके चलते मैंने इसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बारे में कोई और न जानने पाए इसीलिए शव को कुएं में छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर कुएं से मृतका के शव को बरामद कर थाने ले आई। जहां पर पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के भाई ने अपने बहन की हत्या करने वाले आरोपी बहनोई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस से हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More