यूपी-बिहार सीमा पर ADG वाराणसी का छापा, तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 हिरासत में, थानाध्यक्ष फरार।

यूपी-बिहार सीमा पर ADG वाराणसी का छापा, तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 हिरासत में, थानाध्यक्ष फरार।

बलिया।

उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर ट्रकों से वसूली की शिकायत पर वाराणसी जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार की भोर में करीब चार बजे छापेमारी की। मौके से एडीजी के निर्देश पर तीन पुलिसकर्मी समेत करीब 20 लोग हिरासत में लिए गए हैं।  50 से अधिक मोबाइल, बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है। नरही थानाध्यक्ष का कमरा सील कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों के बॉक्स खंगाले जा रहे हैं।

भरौली यूपी और बिहार सीमा पर स्थित है। बिहार से लाल बालू, कोयला आदि लदे ओवरलोड ट्रकों से यहां वसूली हो रही थी। यहां पर पुलिस की वसूली और लोकेशन देने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर एडीजी, डीआईजी और क्राइम ब्रांच की टीम रात 12 बजे ही बक्सर पंहुच गई थी। इसके बाद भोर में छापेमारी की प्रक्रिया शुरू हुई। तीन सिपाही और 17 लोकेशन देने वाले हिरासत में लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष फरार हैं। यहां बालू के ट्रकों से वसूली के कारण गाजीपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक 18 किमी जाम लगता था। शिकायत यह भी थी कि पुलिस ने वसूली के लिए यहां निजी लोगों को कमीशन पर लगा रखा था। फिलहाल जांच और हिरासत में लिए पुलिसकर्मियों से पूछताछ जारी है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago