सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

युवक की मिली अधजली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

युवक की मिली अधजली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

सुल्तानपुर_उत्तर प्रदेश।

सुल्तानपुर जिले के बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर कादीपुर में एक खेत में युवक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव किसका है और मृतक रहने वाला कहां का है अभी इसका पता नहीं चल सका है। स्थानीय कोतवाली की पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। मामला सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली अंतर्गत दौलतपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास का है। जहां मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चरी के खेत में अज्ञात युवक का शव अधजली अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो गुहार लगाया जिस पर और लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली कादीपुर पुलिस को दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर कादीपुर रवि सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई जिसने मौके से साक्ष्य कलेक्ट किया। इसके बाद पहचान के लिए शव को मर्च्युरी भेजा गया है। कोतवाल रवि सिंह ने बताया घटना स्थल पर मिले चप्पल व मृतक के पैंट से शव की शिनाख्त कराया जा रहा है।

उधर ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह शव को जलाया गया है उससे शव कंकाल में बदल गया है। चेहरा आदि एकदम पहचान में नहीं आ रहा। जिससे प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव को खेत में लाकर फेका गया है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

15 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago