अयोध्या में 36 घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री

अयोध्या में 36 घंटे भारी वाहनों की नो एंट्री|

अयोध्या|

दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक अयोध्या की सीमा में किसी भी प्रकार के मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिले की सीमाओं से सटे थानों को सख्त निर्देश दिए हैं।
लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड, कर्नलगंज, उतरौला, डुमरियागंज होकर गोरखपुर की तरफ जाना होगा।
गोंडा/बलरामपुर की ओर से अयोध्या होकर बाराबंकी व लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को गोंडा या मनकापुर में रोककर करनैलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी, लखनऊ की ओर जाना होगा।
प्रयागराज/सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को सुल्तानपुर से ही कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर की ओर जाना होगा।
अंबेडकरनगर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर से टांडा, कलवारी पुल होते हुए बस्ती की तरफ डायवर्जन कराया जाएगा।
रायबरेली, अमेठी की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अमेठी से ही सुल्तानपुर, कटका, महरुआ, अंबेडकरनगर, टांडा, कलवारी पुल होते हुए गोरखपुर की ओर जाना होगा।
आजमगढ़ से अंबेडकरनगर होते हुए लखनऊ जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर से महरुआ, कटका, सुलतानपुर होकर लखनऊ की तरफ जाना होगा।
editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

7 days ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

7 days ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago