आज से सजेगा शहर के गुलाबबाड़ी व जीआईसी के मैदान पर पटाखों का बाजार

आज से सजेगा शहर के गुलाबबाड़ी व जीआईसी के मैदान पर पटाखों का बाजार|

अयोध्या।
शहर के गुलाबबाड़ी व जीआईसी के मैदान पर शनिवार से पटाखों का बाजार लगेगा। इसके लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुक्रवार देर रात तक जारी रही। 103 दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, समाचार लिखे जाने तक करीब 30 लाइसेंस जारी किए जा चुके थे। वहीं, दीपावली व पटाखों के बाजार को लेकर अग्निशमन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारी कर ली हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले दुकानदारों को सुरक्षा मानक का प्रयोग करने की गारंटी देने पर ही लाइसेंस की संस्तुति की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्ष अस्थाई लाइसेंस लेने वाले 103 दुकानदारों से इस बार भी आवेदन किया है। नियमों को पूरा करने वाले दुकानदारों को ही अस्थाई लाइसेंस दिया जा रहा है। शाम तक करीब 30 लाइसेंस जारी किए गए है, देर रात तक अन्य लाइसेंस भी जारी कर दिए जाएंगे। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि पटाखा दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि आतिशबाजी की अस्थाई दुकानें टीन आदि से बनाएं। टेंट आदि का प्रयोग नहीं करें। दुकानों के सौ मीटर दायरे में आतिशबाजी का प्रयोग वर्जित रहेगा। साथ ही दुकानों में विद्युत के खुले तार का प्रयोग व आसपास धूम्रपान पर भी प्रतिबंध रहेगा। बताया कि प्रत्येक दुकानदार को अग्निशमन यंत्र के अलावा दो सौ लीटर पानी भरा ड्रम, बालू भरी चार बाल्टी रखना अनिवार्य होगा।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago