लखनऊ

अयोध्या में 22 को स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी, सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैदी के लिए दिए निर्देश।

अयोध्या में 22 को स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी, सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैदी के लिए दिए निर्देश।

लखनऊ।

अयोध्या श्रीराम नगरी में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के आयोजनों के दौरान कहीं कोई चूक न हो इसके लिए हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इन अवसरों पर संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन के उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

कहा गया है कि पुलिसकर्मियों से कोई लापरवाही न हो, इसको ध्यान में रखते हुए वे स्मार्टफोन का उपयोग न करें। डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अक्सर यह देखा गया है कि फील्ड ड्यूटी के दौरान अधिकतर पुलिसकर्मी स्मार्टफोन का अत्यधिक प्रयोग करते हैं, जिससे वे एकाग्रचित होकर पूरी सतर्कता से ड्यूटी नहीं करते।

ड्यूटी के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही फोन पर वार्ता करें।सभी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी व एसपी को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या और 26 जनवरी को पुलिसकर्मियों को संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। ऐसी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विधिवत निर्देश दें कि ड्यूटी के दौरान अनावश्यक रूप से स्मार्टफोन का उपयोग कतई न करें। ड्यूटी के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही फोन पर वार्ता करें।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago